टीवी पत्रकार अमृत उपाध्याय की ये कविता उनके ब्लॉग - कशमकश- से साभार ली गई हैः संजीवघर के पिछुआड़े,
बोई थी कुछ बन्दूकें
कुछ दाने और कारतूस,
इस बार घर गया तो खोजा, बन्दूक की फसल बर्बाद हो गई शायद,
पता नहीं क्यों,
नहीं ऊगे बंदूक
और ना दाने कारतूस बन पाए
क्यों न रोता,
फफक कर रोया,
अपनी जहरीली हंसी को भूल,
वही जिसने झुलसा दिया शायद
बंदूक की फसल...
0 कुछ तो लिखिए जनाब:
Post a Comment